फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 21 मंजिला टावरों में सात दिनों से बंद हैं लिफ्ट, सीढ़ियों के सहारे चल रही जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोप है कि बिल्डर एवं प्रबंधन को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित केबीएमओडब्लूएल अपार्टमेंट में पिछले सात दिनों से लिफ्ट बंद होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि 21 मंजिला टॉवरों में रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों एवं बीमार व्यक्तियों को सीढ़ियों से घरों में पहुंचना पड़ रहा है।
आरोप है कि सोसाइटी के बिल्डर एवं प्रबंधन को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। निवासियों का कहना है कि यह केवल असुविधा का विषय नहीं है, बल्कि सुरक्षा का भी गंभीर मामला है। किसी आपातकालीन स्थिति, आग लगने अथवा चिकित्सा आपदा की स्थिति में बंद लिफ्ट बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासी निशांत ने बताया कि टॉवर बी में लिफ्टों के बंद रहने से दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। नौकरीपेशा लोगों को भी भारी सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएं सीढ़ियों के माध्यम से ऊपर ले जानी पड़ रही हैं। निवासियों का आरोप है कि रखरखाव के नाम पर नियमित शुल्क वसूला जाता है, लेकिन आवश्यक सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है। निवासियों ने सामूहिक रूप से प्रबंधन से जल्द से जल्द लिफ्टों को चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे संबंधित प्राधिकरणों और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें