फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज हत्या की आरोपी सास और चाचा ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

दहेज हत्या की आरोपी सास और चाचा ससुर गिरफ्तार

-इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में विवाहिता दीपिका नागर की मौत का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने विवाहिता दीपिका नागर की दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रही सास और चाचा ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया और फिर वहां से जेल भेज दिया गया। जबकि पति और ससुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस की चार टीमें अलग-अलग जगह पर उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

जलपुरा गांव में 17 मई की रात विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख नकद की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर दीपिका को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने 18 मई को पति रितिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मंगलवार रात चाचा ससुर विनोद और बुधवार को सास पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में अभी तीन आरोपी फरार है। इनमें दो ननद तन्नी व नेहा और चाचा ससुर प्रमोद शामिल हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों की तलाश में चार टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुड़ीखेड़ा गांव निवासी दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ हुई थी। दीपिका के पिता का आरोप है कि हत्या करने के बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर काफी चोटों के निशान मिले हैं। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पीएम रिपोर्ट की चोटों के हिसाब से मृतिका को यातना दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें