नोएडा (संवाद)। सेक्टर-16 स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के सदस्यों ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन से मुलाकात की। भाकियू लोकशक्ति युवा के जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित गौड़ व चौधरी ओमप्रकाश ने जिले के गांवों और नगर क्षेत्रों में बढ़ रही बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में चौधरी बीसी प्रधान, चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर, ठाकुर अमित गौड़, सतपाल यादव, प्रताप नागर, जीता ठाकुर, ठाकुर सुनील भाटी, चौधरी महेश तंवर, ठाकुर प्रदीप भाटी, ठाकुर संजय भाटी, ठाकुर खेमे सिंह, ठाकुर शीलू सिंह, राजकुमार उर्फ मोनू, अजब सिंह भाटी, हरि अवाना, विजयपाल भाटी, हरेन्द्र बैसोया, आनंद भाटी, अरुण गौतम और अंकुर कश्यप समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।