फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो माह से वेतन न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नोएडा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ ने दो माह से लंबित भुगतान को लेकर सोमवार से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। भंगेल सीएचसी और इलाहाबास क्षेत्र के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया ।
विज्ञापन




कर्मचारियों का कहना है कि मार्च और अप्रैल 2026 का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जबकि लगातार तीसरा महीना भी समाप्ति की ओर है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में 4 मई 2026 को उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय तथा मिशन निदेशक एनएचएम उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया था। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर 18, 19 और 20 मई तक सभी कर्मचारी काला फीता बांधकर काम करते हुए विरोध करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 मई तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई से प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें