फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिन में गर्मी व लू और रात में धूल भरी आंधी ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में गर्मी व लू और रात में धूल भरी आंधी ने किया परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिन में तेज धूप, गर्मी व लू ने लोगों को परेशान किया तो रात में तेज आंधी के साथ धूल ने घरों में घुसने को मजबूर कर दिया। दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि रात में धूल भरी आंधी से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। लोगों को धूल में सांस लेने में काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक धूल भरी आंधी चलती रही।
विज्ञापन


अप्रैल में शहर के लोगों को जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप व लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के लोग घरों में कैद रहे। ताकि लू से बचा जा सके। वहीं सोमवार रात धूल भरी आंधी ने परेशान किया। हालांकि लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तेज आंधी से काफी जगह पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि अर्बन हीट आयलैंड प्रभाव के कारण आंधी चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें