फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Crime: धारदार हथियार से चालक की हत्या, सेक्टर 135 में मिला शव; सिर और आंख पर किए गए वार

Sun, 01 Mar 2026 08:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा सेक्टर-135 यमुना डूब क्षेत्र में शनिवार रात निर्माण सामग्री मिक्सर वाहन के चालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार की सुबह शव मिलने के बाद सामने आई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-135 यमुना डूब क्षेत्र में शनिवार रात निर्माण सामग्री मिक्सर वाहन के चालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार की सुबह शव मिलने के बाद सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चालक मूल रूप से बदायूं का निवासी था। यहां वाजिदपुर गांव के पास एक कंक्रीट प्लांट में पत्नी के साथ रहता था। हत्या का कारण देर शाम तक पुलिस की जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया। परिवारीजन की तरफ से पूर्व में किसी झगड़े की जानकारी नहीं दी गई है। दो लोगों पर संदेह जरूर जताया गया है।
विज्ञापन


थाना एक्सप्रेसवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बदायूं निवासी 45 वर्षीय राकेश यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाईं आंख के ऊपर और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि राकेश तीन साल पहले बदायूं से नोएडा काम की तलाश में आया था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं, जो गांव में ही रहते हैं।

शनिवार को उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रात के समय वह अकेला था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने ऐसा किया है। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले राकेश के भांजे को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन दो लोगों पर हत्या का शक जताया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें