फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रा के मौत में नया मोड़, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्रा के मौत में नया मोड़, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर।
कस्बे में स्थित एक पीजी में करीब 16 दिन पहले बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसकी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र पर रंजिशन हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में परिजनों ने बृहस्पतिवार को दनकौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।


बिहार के दरभंगा निवासी अशोक कुमार नायक ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी साक्षी (19) एक निजी यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर फाइनल ईयर की छात्रा थी। 15 सितंबर की शाम दनकौर स्थित पीजी में उसका शव फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साक्षी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने पीजी में पहुंचकर रंजिश में उसकी हत्या की और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने कहा कि बेटी किसी तरह के तनाव या डिप्रेशन में नहीं थी। 13 सितंबर को वह पढ़ाई से संबंधित काम से देहरादून से लौटी थी और 14 सितंबर को भी परिवार से उसकी बातचीत हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें