फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला डॉक्टर ने कमेंट करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर ने प्रभारी पर कमेंट करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, विधायक समेत कई अधिकारियों से शिकायत की है। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने गुरुवार को सीएचसी पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आरोप है कि प्रभारी सुबह शराब पीकर आते है।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर सोना दादरी में तैनात है। इनके पति डॉक्टर हरी मोहन सीएचसी भंगेल में तैनात हैं। आरोप है दादरी सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रविंद्र कुमार अक्सर महिला डॉक्टर पर कमेंट करते हैं। गुरुवार को डॉक्टर सोना के पति डॉक्टर हरीमोहन लंच लेकर सीएचसी गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है। डॉक्टर हरीमोहन ने मरीजों की भीड़ को देखते हुए सादा कागज पर उपचार के लिए दवाई लिख दी। और दवाई का पेमेंट करीब 500 रुपये भी जन औषधि केंद्र पर जमा किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रविंद ने सरकारी काम में बांधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें