फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लवारिस कुत्तों के खौफ से परेशान लोगों ने किया हंगामा, प्राधिकरण कार्यालय बना रणक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों से परेशान सोसाइटी निवासियों का प्राधिकरण में हंगामा
-ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी का मामला
-प्राधिकरण में बैठक करने पहुंचे थे निवासी, समाधान नहीं होने पर हंगामा
-हंगामे के बाद प्राधिकरण के अफसरों ने एक सप्ताह में समाधान का दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी के निवासियों ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। निवासी लावारिस कुत्तों से परेशान है और उसी संबंध में बैठक करने प्राधिकरण में पहुंचे थे। आरोप है कि बहसबाजी होने के बाद प्राधिकरण के अफसरों ने बैठक करने से इंकार कर दिया। उसके बाद निवासियों ने जमकर हंगामा किया। बाद में उच्च अफसरों ने बैठक की और एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जो आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। डर के कारण लोगों ने घर से बाहर निकाल बंद कर दिया है। समस्या बढ़ने पर इसकी शिकायत मेंटेनेंस टीम से की। आरोप है कि रविवार को मेंटेनेंस टीम ने जानकारी दी कि सोसाइटी में 16 लावारिस कुत्तें हैं। इनमें से 12 कुत्तों का टीकाकरण कराया जा चुका है। बाकी का भी जल्द हो जाएगा। जिस पर निवासियों ने बाकी कुत्तों को बाहर करने की मांग की। इस बात का पशु प्रेमियों ने विरोध किया। आरोप है कि उसके बाद मेंटेनेंस टीम की तरफ से बुधवार को एक संदेश निवासियों को दिया गया कि बाकी कुत्तों का बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की मदद से टीकाकरण करा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम सोसाइटी में पहुंची, लेकिन निवासियों ने टीकाकरण नहीं करने दिया और टीम को वापस भेज दिया। कहा कि पहले प्राधिकरण में बैठक होने दो, उसके बाद इस पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि दोपहर में दो बजे 50 से 60 निवासी प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। यहां प्राधिकरण के अफसरों ने बाकी कुत्तों को भी शामिल करने और फीडिंग प्वाइंट बनाने की बात कहीं। जिस पर बहसबाजी हो गई। आरोप है कि इस पर प्राधिकरण के अफसर बैठक से चले गए। गुस्साएं निवासियों ने वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैठक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें