फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंधेरे और झाड़ियों के साए में आदर्श विहार, सहमे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोसाइटी में झाड़ियां काफी ऊंची हो चुकी हैं, स्ट्रीट लाइट भी हैं खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में जगह-जगह उगी लंबी झाड़ियां और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें निवासियों की चिंता का कारण बनी हुई हैं। समय पर झाड़ियों की कटाई नहीं होने और कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय लोगों को सुरक्षा का डर सता रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर निवासी चिंतित हैं।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के कई हिस्सों में झाड़ियां काफी ऊंची हो चुकी हैं, जबकि कई स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसके कारण रात में कई स्थानों पर अंधेरा रहता है, जिससे लोगों को आने - जाने में परेशानी होती है और अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाए तो सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग और सोसाइटी प्रबंधन से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे सभी को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सोसाइटी में कई जगह लंबी झाड़ियां उग आई हैं। बच्चों के खेलने के दौरान हमेशा चिंता बनी रहती है। समय पर इनकी सफाई कराई जानी चाहिए। -प्रमोद प्रधान

- कई स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से रात में अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। जल्द मरम्मत होनी चाहिए।
-राहुल पाठक

- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सोसाइटी में पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई बहुत जरूरी है। लंबी झाड़ियां होने की वजह से सांप और अन्य जीवों का डर लगता है की कही खेलते समय बच्चों को ना काट ले। -संगीता चौधरी

- अगर झाड़ियों की नियमित कटाई और स्ट्रीट लाइट की देखरेख होती रहे तो सोसाइटी का माहौल और अधिक सुरक्षित एवं बेहतर बन सकता है। -मोनिका चौधरी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें