फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रूस में भारतीय मैनेजर हिरासत में लिए जाने से परिवार परेशान, पत्नी ने मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस में भारतीय मैनेजर हिरासत में लिए जाने से परिवार परेशान, पत्नी ने मदद की गुहार
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, यूफ्लैक्स ने कहा- कंपनी कर रही पूरी मदद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रूस की राजधानी मॉस्को में नोएडा की कंपनी यूफ्लैक्स के मैनेजर चंदन गुप्ता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पति को लेकर चिंता जताई है और मदद की अपील की है। स्नेहा के मुताबिक, उनके पति को रात में मॉस्को पुलिस अपने साथ ले गई। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि पुलिस ने किस वजह से उन्हें हिरासत में लिया है। उन्होंने पीएम व यूपी के सीएम से मदद करने की गुहार लगाई है। महिला यूपी के कानपुर की रहने वाली है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्नेहा ने बताया कि उनके पति चंदन गुप्ता यूफ्लैक्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और कंपनी के काम से रूस में रह रहे हैं। वह भी अपने 10 वर्षीय बच्चे के साथ मॉस्को में रहती हैं। स्नेहा का कहना है कि पति को पुलिस के साथ ले जाए जाने के बाद वह काफी परेशान हैं। उन्हें स्थानीय भाषा की जानकारी नहीं होने के कारण स्थिति को समझने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मदद के लिए मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से भी संपर्क करने की बात कही है।
विज्ञापन

स्नेहा ने वीडियो में आशंका जताई है कि कहीं उनके पति को रूस की सेना में शामिल न कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि रूस में इस समय सैनिकों की कमी की खबरें हैं और ऐसे में उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि उनके पति के साथ भी ऐसा कुछ न हो जाए। इस मामले में यूफ्लैक्स के लीगल प्रेसिडेंट दिनेश जैन ने बताया कि चंदन गुप्ता कंपनी के मैनेजर हैं और रूस में कंपनी के काम से तैनात हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात मॉस्को डे के दौरान चंदन एक प्रतिबंधित स्थान पर घूम रहे थे। इसी वजह से वहां की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दिनेश जैन के मुताबिक, कंपनी के अधिकारी इस मामले को लेकर भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित स्थान पर अमेरिका के राष्ट्रपति के परिवार से जुड़ा एक कार्यक्रम भी था। कंपनी मामले की कानूनी प्रक्रिया और दूतावास के संपर्क के जरिये समाधान निकालने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें