फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन जगह मोबाइल झपटमारी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी-
विज्ञापन

नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र में सुबह काम पर जा रहे एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल छीन लिया गया। सेक्टर-39 छलेरा निवासी आयुष पटेल सेक्टर-2 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। 11 अगस्त 2026 की सुबह अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी कंपनी परिसर के पास ही यह वारदात हुई। फेज-1 थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन के पास मोबाइल झपटमारी का मामला सामने आया है। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी निवासी रितु गोयल सोमवार को सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन से अपने घर जाने के लिए निकली थीं। आरोप है कि मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 पर उनकी मोबाइल छीनकर चोर फरार हो गए। सेक्टर-24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक कैपटाउन सोसाइटी के पार्क में एक्सरसाइज कर रहे एक निवासी का स्मार्टफोन चोरी हो गया। विजय प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की सुबह एक्सरसाइज के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल पास की एक बेंच पर रखा था। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें