फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौड़ चौक से पृथला तक भीषण जाम, रोजाना घंटों फंस रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट के गौड़ चौक से पृथला तक का मार्ग लगातार गंभीर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में इस रूट पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे हजारों लोगों का रोजाना काफी समय जाम में ही बर्बाद हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बढ़ता ट्रैफिक, सड़क निर्माण कार्य और वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या ने स्थिति को और खराब कर दिया है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और रोजाना यात्रा करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई बार कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी घंटों लग जाते हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो रही है। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही इस रूट पर ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन



- गौड़ चौक से पृथला तक लगने वाला जाम रोजाना लोगों का समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद कर रहा है, प्रशासन को तुरंत प्रभावी समाधान निकालना चाहिए। -मनीष, स्थानीय निवासी

- बढ़ता ट्रैफिक साफ संकेत है कि मौजूदा व्यवस्था अब इस दबाव को संभालने में सक्षम नहीं रह गई है। जाम के कारण हर दिन ऑफिस पहुंचने में देरी हो जाती है । -हिमांशु खन्ना, स्थानीय निवासी

- इस रूट पर ट्रैफिक नियंत्रण के साथ वैकल्पिक मार्गों और बेहतर प्लानिंग की जरूरत है। ग्रेनो वेस्ट विकसित हो रहा क्षेत्र है, लेकिन यहां पर सड़कों की हालत बेहद खराब है। -सुनील सचदेव, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


- अगर जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। प्रतिदिन के जाम से परेशान हो चुका हूं । -शिवम निगम, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें