फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी की आस में सूखी टंकियां, बिजली की आंख मिचाैली के बीच कट रहीं रातें

विज्ञापन
अमरकांत तिवारी
विज्ञापन
-सेक्टर 117 स्थित श्री कृष्णा अपार्टमेंट में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति की समस्या
विज्ञापन

- टंकी खाली, बिजली गुल, मूलभूत सुविधाओं पर दोहरी मार से परेशान निवासी
- नोएडा प्राधिकरण से समाधान की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुबह की शुरुआत चाय से नहीं, बल्कि 'आज पानी आया क्या' और ' बिजली कब आएगी' जैसे सवालों से हो रही है। सेक्टर-117 के श्री कृष्णा अपार्टमेंट में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट और बिजली की आंख मिचाैली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बनी समस्या ने सैकड़ों परिवारों की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कभी सूखी टंकियां लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं तो कभी बार-बार होने वाली बिजली कटौती जलापूर्ति व्यवस्था पर भी भारी पड़ रही है। शिकायतें लगातार हो रही हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं मिलने से निवासियों का सब्र जवाब देने लगा है।इस संबंध में निवासियों की ओर से नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई है।


श्री कृष्णा अपार्टमेंट के एओए सचिव संजीव कुमार पाल ने बताया कि सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण पानी की टंकियों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं, बार-बार बिजली बाधित होने से जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जूनियर इंजीनियरों को कई बार शिकायत की गई और समस्या निस्तारण का उनसे अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। संजीव ने बताया कि श्री कृष्णा अपार्टमेंट में 350 परिवार रहते हैं इसके अलावा सेक्टर में 500 से अधिक घर हैं। पिछले तीन दिनों से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन



यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो निवासियों के हित में वैधानिक एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी आवाज उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। -संजीव कुमार पाल, एओए सचिव
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि पेयजल एवं बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निवासियों को राहत मिल सके।
-शेखर राजपूत, निवासी
हमारी मांग है कि बिजली और पानी की समस्याओं का निस्तारण किया जाए और भविष्य में ऐसी समस्या न हो। -संजीव यादव, एओए उपाध्यक्ष
पानी की आपूर्ति बाधित होने से हम सभी लोग पिछले तीन दिन से परेशान हैं। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। -अमरकांत तिवारी

अमरकांत तिवारी

अमरकांत तिवारी

अमरकांत तिवारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें