फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मृतक बुजुर्ग के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेंच दी पुश्तैनी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। गुनपुरा गांव में फर्जी दस्तावेज बनाकर मृतक बुजुर्ग की जमीन बेंचने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का परिवार दिल्ली में रहता है। जिसका फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने मृतक बुजुर्ग की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाए और फिर जमीन को बेंच दिया।
विज्ञापन

पीड़ित वीरेंद्र ने शिकायत में कहा है कि वह कई साल से दिल्ली में रह रहा है। उसके पिता फूली सिंह का बीमारी के कारण अक्टूबर 2023 में निधन हो गया था। गांव में पिता के नाम 0.567 हेक्टेयर जमीन थी। इस जमीन को गांव के ही पंकज नागर व अभिषेक ने जुलाई 2026 में पिता का फर्जी आधार कार्ड व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर एक खुशी नाम की महिला को बेच दिया है। आरोपियों ने पिता की जगह किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगाकर फर्जी कागजात तैयार किए हैं। पीड़ित को जमीन बेचने की जानकारी हुई तो स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें