फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा सुपर किंग्स ट्रॉफी से केवल दो कदम दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। यूपी टी-20 लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स ने कांटे की टक्कर में काशी रुद्रास को एक रन से मात देकर अपनी जगह दूसरे प्लेऑफ में पक्की कर ली। अब नोएडा सुपर किंग्स कप से दो कदम दूर है।
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम बृहस्पतिवार को यूपी टी20 लीग एलिमिनेटर मुकाबले में अंतिम गेंद तक रोमांच बना रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा की तीसरे ओवर के आखिरी गेंद पर 11 रन के स्कोर पर शोएब सिद्दीकी के रूप में पहला विकेट गिरा। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 61 रन था। प्रशांत वीर ने महज 26 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। नोएडा ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। काशी रुद्रास से संगम सिंह ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास से अभिषेक गोस्वामी (26) और विराट जायसवाल (19) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। 10 ओवर के बाद काशी रुद्रास ने एक विकेट खोकर 83 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में काशी को जीत के लिए 6 गेंदों में 14 रन की जरूरत रही, लेकिन अंतिम गेंद पर गेंदबाज वंश ने विजय यादव को अपनी ही गेंद पर कैच कर नोएडा को 1 रन से ऐतिहासिक जीत दिला दी। नोएडा से कार्तिक सिद्दू ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें