फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 60 मीटर रोड पर नाला धंसा, हादसे की आशंका से लोगों में चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-1 और सेक्टर बीटा-1 के बीच 60 मीटर रोड पर नाले का एक हिस्सा टूटकर धंस गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नाले की मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर नाले टूटे हुए हैं और कई जगह उन पर ढक्कन भी नहीं लगे हैं। ऐसे में आए दिन पशुओं और लोगों के नालों में गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से टूटे हुए हिस्से दिखाई नहीं देते है। एक्टिव सिटीजन टीम के पदाधिकारियों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को शहर के टूटे हुए नालों की मरम्मत कराने और खुले नालों पर ढक्कन लगाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें