फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न मालिक, न मेंटेनेंस... खाली प्लॉटों का बोझ उठा रहे सेक्टरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
-खाली प्लॉट में पनप रहे जहरीले कीट, बढ़ रही जंगली घास से निवासी परेशान
विज्ञापन

-कई सेक्टरों का यही हाल, मेंटेनेंस का खर्च भी भुगत रहे सेक्टरवासी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हरियाली अगर सहेजी जाए तो जीवन संवारती है, लेकिन जब वही घास-फूस लापरवाही की चादर ओढ़ ले, तो परेशानी का कारण बन जाती है। नोएडा के कई सेक्टरों में वर्षों से खाली पड़े आवासीय भूखंड अब सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि सेक्टरवासियों की चिंता का विषय बन गए हैं। बारिश की बूंदें जहां राहत लेकर आती हैं, वहीं इन वीरान प्लॉटों में ठहरा पानी मच्छरों और जहरीले कीटों का बसेरा बन जाता है। झाड़ियां, कूड़े के ढेर और निर्माण मलबा मिलकर मानो लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर गढ़ रहे हैं, जो हर दिन बदरंग होती जा रही है।
इसी बढ़ती समस्या को लेकर कई सेक्टरों की आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण का दरवाजा खटखटाया है। मांग की गई है कि लीज डीड की शर्तों के अनुसार ऐसे भूखंडों के आवंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन प्लॉटों की सफाई नहीं हो रही है, वहां रिस्क एंड कॉस्ट के आधार पर सफाई कराकर उसका खर्च संबंधित आवंटी से वसूला जाए।
विज्ञापन

सेक्टर-72 आरडब्ल्यूए का कहना है कि लंबे समय से उपेक्षित इन भूखंडों में घास-फूस, झाड़ियां, कूड़ा-कचरा और निर्माण मलबा जमा है। बरसात में पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। इतना ही नहीं, सूखी झाड़ियों के कारण आग लगने और सुनसान पड़े प्लॉटों का असामाजिक तत्वों द्वारा इस्तेमाल किए जाने की आशंका भी बनी रहती है। वहीं सेक्टर 108 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे प्लाट के मालिक न तो खुद रहते हैं और न ही यहां की साफ सफाई करते हैं और मेंटेनेंस का पैसा भी नहीं देते हैं।

हमारे सेक्टर में करीब दर्जनों खाली प्लाट होंगे जिनके खरीदारों का अता पता नहीं, लेकिन उनमें अराजकता, जहरीले कीट जरूर बढ़ते जा रहे हैं। -अनित त्यागी, सेक्टर 72, पूर्व महासचिव
हमने अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर ऐसे प्लाट की सफाई की मांग की है, क्योंकि लंबे समय से यहां सफाई न होने से जंगली घास उग गई है, अक्सर सांप निकलते हैं।
विज्ञापन

-राजीव दुबलिश, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर 105
अब बारिश आ रही है, पानी भरेगा, जंगली घास और बढ़ेगी, कीट भी बढ़ेंगे, जो अगल बगल के घरों में घुसते हैं, इसकी हर बारिश शिकायत आती है। -देवेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए महासचिव सेक्टर 108
हमारे सेक्टर में करीब 10-14 खाली प्लाट हैं, जहां बड़े बड़े चूहे-सांप निकलते हैं, खासकर पड़ोसियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
-यशपाल सिंह चिकारा, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष, सेक्टर 135 ड्यूप्लेक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें