फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे की शिकायत करने गए युवक को ही चौकी पर पुलिस ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सड़क हादसे की शिकायत करने चौकी पहुंचे एक युवक से मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। सूरजपुर निवासी अखिलेश यादव ने ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की डी-पार्क चौकी पर पुलिसकर्मियों पर यह आरोप लगाया है। अखिलेश यादव के अनुसार, छह नवंबर को परी चौक की तरफ जाते समय एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उनके भाई का पैर टूट गया और उन्हें भी चोटें आईं। आरोप है कि जब वह घटना की शिकायत करने चौकी पहुंचे, तो वहां सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। अखिलेश कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डी-पार्क चौकी के पास तेज आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें