नोएडा (संवाद)। सेक्टर-135 स्थित एनसीजी मैदान में नोएडा कॉर्पोरेट कप का लीग मैच खेला गया। इस लीग मैच में फ्लाइंग ईगल्स टीम ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते फ्लाइंग ईगल्स टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव ट्रिडेंट टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी। फ्लाइंग ईगल्स टीम ने मैच में 27 रन से जीत दर्ज की। अरशद नक्वी मैन ऑफ द मैच बने।