फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लखनावली के पास दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनावली के पास दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के लखनावली गांव के पास सीआईएसएफ के सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से युवकों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। घटना में कई युवकों को चोटें आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम रितिक त्यागी निवासी लखनावली का आरोप है कि वो अपने दोस्त मोहित व मनीष के साथ कहीं जा रहा था। घर से निकलने के बाद गांव के बाहर लखनावली गांव के ही दीपक चपराना व उसके तीन दोस्तों ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दीपक व उसके साथियों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। रितिक की कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष भूल्ली चपराना निवासी लखनावली का आरोप है कि उसका बेटा दीपक लखनावली गांव के पास सीआईएसएफ के गेट नंबर दो पर खड़ा था। तभी कार में सवार होकर पांच युवक वहां पहुंचे और बेटे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों की पहचान बेगमपुर के मनीष त्यागी, लखनावली गांव के रितिक त्यागी व मोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें