फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंतजार खत्म, शिक्षामित्रों को आज मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 500 से अधिक शिक्षामित्रों को मिलेगा सम्मान, हर तरफ खुशी की लहर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के साथ अब उन्हें सम्मानित किया जाएगा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में मंगलवार को जनपद के चारों ब्लॉक के 500 से अधिक शिक्षकों को बढ़ी हुई सैलरी का चेक दिया जाएगा। जनपद के सभी जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि 18,000 प्रतिमाह मानदेय के साथ शिक्षामित्रों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। शिक्षामित्रों को पहचान और संबल देने का प्रयास होगा।
विज्ञापन



शिक्षामित्रों को अप्रैल से ही बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलना शुरू हो चुका है और अब पांच मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी औपचारिक शुरुआत गोरखपुर से करेंगे। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए लिया गया यह निर्णय लागू हो चुका है। कार्यक्रम में शिक्षक विधायक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ नोएडा विधायक पंकज सिंह शामिल होंगे। शिक्षामित्रों ने बताया कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी से समस्याएं कम होंगी। शिक्षामित्रों ने बताया कि इस वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार का भरण-पोषण आसान हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि समायोजन निरस्त होने के बाद से शिक्षामित्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित और निराश थे, लेकिन मानदेय वृद्धि के इस फैसले से उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें