फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/जेवर (संवाद)। जेवर के मंगरौली गांव में नव निर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जहां एक फरवरी को होने वाले समारोह में पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसी को लेकर गांव और आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बुधवार से शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ बृहस्पतिवार को भी लगातार जारी रहा। वृंदावन, काशी और मथुरा से आए 21 संतों द्वारा दिन-रात अखंड पाठ का वाचन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगरौली गांव तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराया गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन



सुदामा चरित्र और प्रद्युमन कथा का किया वर्णन
यमुना सिटी/जहांगीरपुर (संवाद)। खुर्जा-जेवर रोड एसएल फार्म हाउस के निकट श्री चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर पर बृहस्पतिवार को श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास आदित्य कृष्ण ने सुदामा चरित्र और प्रद्युमन कथा का वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न और सखा सुदामा की कथा सुनाई। प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मीणा ने बताया शुक्रवार 30 जनवरी को हवन पूजन के साथ कथा का समापन होगा और भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान गजेंद्र सिंह मीणा, सीताराम पटवारी, सुनील कुमार, मदन सिंह, राम सखी, सावित्री, संतोष, शीला, सुमन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें