फोटो 08 कुल देवी व महाराजा अग्रसेन की आरती में शामिल समाज के लोग। स्वयं
नारनौल। शहर के अग्रवाल सभा भवन स्थित महाराजा अग्रसेन दरबार में कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराज अग्रसेन की आरती 51 दीप जलाकर की गई।
महामंत्री कृष्ण कंछल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन का जन्म शुक्ल पक्ष की एकम तिथि को हुआ था। इस उपलक्ष्य में देश में हर महीने की शुक्ल पक्ष एकम तिथि को आरती का आयोजन कर जन्म दिवस मनाया जाता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने बलि प्रथा को समाप्त करते हुए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया था।
अग्रवाल समाज उनके आदर्शों पर चल रहा है। सम्मेलन के जिला अध्यक्ष प्रवीण बंसल ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग देश विदेश में घूम कर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का पालन करने के लिए समाज को निर्देशित कर रहे हैं।