फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देवेंद्र सैनी को सैनी महासभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया

Sat, 11 Oct 2025 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर में अंबाला सैनी सर्कल सभा की मासिक बैठक हुई। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला सैनी सर्कल सभा की मासिक बैठक हुई। जिसका नेतृत्व सभा के प्रधान देवेंद्र सैनी ने किया। बैठक में पहुंचे सैनी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मचंद व नगर परिषद चेयरमैन झज्जर जिले राम का देवेंद्र सैनी व अन्य सभा सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर सैनी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मचंद ने कहा कि सभी सैनी समाज के सदस्यों को एक मंच पर एकत्रित होने की जरूरत है।
विज्ञापन

आज हरियाणा प्रदेश की कमान नायब सिंह सैनी के हाथों में चल रही है। जोकि सैनी समाज के लिए बड़े ही गर्व की बात है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष धर्मचंद ने सैनी सभा के मौजूदा प्रधान देवेंद्र सैनी को सैनी महासभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया। अंबाला सैनी सर्कल सभा के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। बैठक में सैनी हाई स्कूल में बढ़ रही बच्चों की संख्या को मद्देनजर स्कूल के अतिरिक्त कक्षा रूम बनाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं, प्रधान देवेंद्र सैनी ने स्कूल के कार्यों से संबंधित पहले से गठित कोऑर्डिनेटर कमेटी की जिम्मेदारी रामचंद्र सैनी को देते हुए मुख्य कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्ति की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें