फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाकियू शहीद भगत सिंह ने बेसहारा गोवंश का समाधान न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 11 Oct 2025 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर के नई अनाज मंडी किसान भवन में जानकारी देते हु​ए भाकियू शहीद भगत सिंह के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पंजाबी गायक राजबीर जवंदा को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह मार्च निकालेगी। यह मार्च 15 अक्तूबर शाम 5 बजे पॉलिटेक्निक चौक से जगाधरी गेट तक निकाला जाएगा। यूनियन के प्रवक्ता तेजबीर सिंह पंजोखरा ने बताया कि पंजाबी गायक राजबीर जवंदा ने सड़क हादसे में बेसहारा गोवंश आगे आने से जान गवां दी।
उन्होंने बताया कि यूनियन दो वर्ष से लगातार बेसहारा गोवंश की समस्या को लेकर आवाज उठा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में 3 हजार लोग बेसहारा गोवंश के कारण हर वर्ष अपनी जान गंवाते हैं। उन्होंने बताया कि बीती 14 फरवरी 2023 को यूनियन ने बेसहारा गोवंश को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान भी बेसहारा गोवंश के समाधान के लिए कहा गया था। इसके बाद 12 दिसंबर 2023 को भी प्रदर्शन किया गया था। तब अलग-अलग गोशाला में बेसहारा गोवंश को छोड़ा गया था, लेकिन अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही बेसहारा गोवंश को लेकर कोई स्थाई समाधान न किया गया तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रधान गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप निकलने से मंडी में लगातार पहुंच रहा धान
अंबाला सिटी। जिले की मंडियों में लगातार धान पहुंच रहा है। शुक्रवार को भी धान की आवक हुई। मंडियों में 297,314.11 मीट्रिक धान की आवक हो चुकी है। इसके साथ ही 273,557.42 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है और 269,485.78 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। धान का सीजन आधा पहुंच चुका है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल शुरू नहीं हो पाई है। अंबाला शहर मंडी सचिव दलेल सिंह ने बताया कि मंडी में धान की आवक हो रही है। मौसम खुलने से आवक बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें