फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सहपऊ के गांवों में 1.75 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Sat, 08 Nov 2025 02:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ब्लॉक सहपऊ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब विकास की रफ्तार और तेज होने जा रही है। क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 1.75 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृत के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रस्तावों में कई कच्ची गलियों में सीसी रोड निर्माण, जर्जर नालियों का पुनर्निर्माण, सार्वजनिक स्थानों की मरम्मत और विद्यालयों व पंचायत भवनों के सुंदरीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। खंड विकास अधिकारी वीपी लवानिया ने बताया कि प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विकास कार्यों की निगरानी के लिए ब्लॉक स्तर पर एक विशेष टीम बनाई जाएगी, जो कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी। गांवों में ठोस आधारभूत सुधार किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को स्थायी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें