फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में होंगे 400 करोड़ की लागत से विकास के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम अवस्थापना व 15वें वित्त मद के करीब 400 करोड़ रुपये के बजट से कहां पर कौन से कार्य कराएगा, यह 15 सितंबर को तय होगा। इसको लेकर अवस्थापना समिति की बैठक बुलाई गई है। जो काम कराए जाने हैं उनमें सड़क, नाली, फुटपाथ, जल निकासी, मार्ग प्रकाश, पेयजल व कचरा प्रबंधन प्रमुख हैं।
विज्ञापन


अवस्थापना व 15वें वित्त मद का बजट कई महीने से नगर निगम में पड़ा है। महापौर और पार्षदों के बीच चल रही आपसी खींचतान के कारण कार्यों की सूची जारी नहीं हो पा रही है। विभागवार कितने से बजट से किस प्रकार का काम कराया जाएगा, ये मई में तय हो चुका है। इसके बाद भी अब तक ये तय नहीं हो पाया कि विभागवार जो काम कराए जाने हैं, उसमें किस वार्ड में किस काम पर कितना बजट खर्च किया जाए।

विकास कार्य कराने के लिए पार्षदों से लेकर विधायक और सांसद भी पत्र लिख चुके हैं। सबसे ज्यादा काम कराने की मारामारी सड़क निर्माण को लेकर हैं। इसके लिए करीब 150 करोड़ का बजट तय किया गया है, मगर कार्यों की सूची करीब 300 करोड़ की है। ऐसे में कौन से काम कराए जाएं और कौन से काट जाएं, ये तय नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा कार्यकारिणी चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के कारण भी सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा पा रहा था। अब चुनाव हो गया है और सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


अभी से विरोध की चर्चा शुरू : अभी कार्यों की सूची जारी नहीं हुई है, मगर यह चर्चा शुरू हो गई है कि सिर्फ उन्हीं वार्डों में ज्यादा काम दिए जा रहे हैं जो मुखिया के करीब हैं। जिन्हें विरोधी माना जाता है, उनके वार्ड में कम बजट के काम दिए जा रहे हैं। इधर, नगर निगम सदन की बैठक में महापौर सुषमा ने साफ कहा कि हर वार्ड में काम आवंटित होगा। किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

नगर अायुक्त की अध्यक्षता में बनी उप समिति : कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए एक उप समिति भी बनाई गई है। इसमें नगर अायुक्त अध्यक्ष है। उनके अलावा छह सदस्य बनाए गए हैं जिसमें सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, मुख्य अभियंता लखनऊ विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण अभियंता नगर निगम और अवर अभियंता तकनीकी नगर निगम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें