यमुनानगर। नगर निगम शहर में विकास को लगातार गति दे रहा है। वहीं इसी कड़ी के तहत 1.17 करोड़ रुपये की लागत से छह विकास कार्यों होंगे। इस कार्यका शिलान्यास मेयर सुमन बहमनी ने किया। वार्ड नंबर 17 में 66.20 लाख रुपये की लागत से शिव नगर से आदर्श नगर अंडरपास तक नाले का निर्माण, लक्ष्मी नगर एक्सटेंशन में पांच गलियों और भूमिगत पाइप लाइन का निर्माण शामिल है।
वार्ड नंबर 13 में 33.87 लाख रुपये की लागत से जम्मू कॉलोनी में नैना देवी मंदिर से विजय के घर तक, डिंपी के घर से दीप के घर तक और सोनिया के घर तक की गलियों का निर्माण तथा साथ ही रेवेन्यू रास्ते पर रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 8 में 17 लाख रुपये की लागत से श्री गायत्री पार्क और मसीह अस्पताल के समीप स्थित ग्रीन पार्क का नवीनीकरण किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत लगभग एक करोड़ 17 लाख सात हजार रुपये है।
मेयर बहमनी ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास कार्य किसी एक क्षेत्र तक सीमित न रहें। हर वार्ड, हर गली और हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचे।