फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुरानी दिल्ली के विकास को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के व्यापक विकास और चांदनी चौक को विश्वस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान खंडेलवाल ने कहा कि पुरानी दिल्ली देश का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करना समय की मांग है।
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाने, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली में सफाई, डीप क्लीनिंग और शौचालय उन्नयन का कार्य तुरंत शुरू करने, पिंक टॉयलेट व बेहतर प्रकाश व्यवस्था के निर्माण की योजना बनानेे, हॉर्टीकल्चर विभाग को दस दिनों में पौधरोपण व रेलिंग कार्य पूरा करने और मार्केट एसोसिएशनों को सफाई व निगरानी में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सांसद ने अधिकारियों के साथ चांदनी चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, अवैध रिक्शों, ई-रिक्शा और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें