फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में हो रहा एंटीबॉडी का विकास, कोरोना के खात्मे में मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत टीकाकरण की प्रक्रिया तेज की गई है। सीएमओ के अनुसार, टीकाकरण में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। वहीं, हाल में किए गए सीरो सर्वे में पता चला है कि जिलेवासियों में एंटीबॉडी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बता दें कि सीरो सर्वे में लोगों के खून की रैंडम सैंपलिंग कर जांच की जाती है, ताकि यह पता चल सके कि उनमें कोरोना के विरुद्ध एंटीबॉडी विकसित हुई या नहीं।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और अमरोहा में तीन चरणों में सीरो सर्वे किया गया है। तीसरा चरण की रिपोर्ट हाल ही में आई है। राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम अनुसंधान संस्थान की निदेशक डॉ. शालिनी सिंह के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के लोगों में सबसे अधिक एंटीबॉडी का विकास देखा गया है। सर्वे सेक्टर-39 स्थित राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान (एनआइसीपीआर) ने किया था। तीसरे चरण में तीनों जिलों से 400-400 लोगों को शामिल किया गया। इनमें 100 स्वास्थ्य कर्मी भी थे। परिणाम के आधार पर 27 प्रतिशत लोगों में कोरोना के विरुद्ध एंटीबॉडी पाई गई है। दूसरे चरण में 12.5 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी। इससे स्पष्ट है कि लोगों में एंटीबॉडी का विकास हो रहा है। संभावना है कि बड़ी तादाद में लोग वायरस के संपर्क में आने के बाद भी जल्द ही स्वस्थ हुए हों।
तीसरे चरण की रिपोर्ट में 300 लोगों में से 81 और 100 स्वास्थ्यकर्मियों में से 28 में एंटीबॉडी विकसित हुई है। दूसरे चरण में 400 लोगों में से 50 में एंटीबॉडी पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग अब इन परिणामों के आधार पर संक्रमण की रोकथाम की योजना बना रहा है। सर्वे से यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि किस आयु वर्ग के लोगों में एंटीबॉडी का विकास अधिक तेजी से हुआ है। साथ ही किस गति से विकास हो रहा है। इसी आधार पर स्वास्थ्य विभाग नई प्रभावी योजनाओं पर भी विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें