फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 2 लाख 51 हजार की कुश्ती में नेपाल के देवा थापा विजयी

Sun, 01 Nov 2026 06:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। भीम दल अखाड़ा की ओर से जेवर में आयोजित विशाल दंगल में हरियाणा के हिंद केसरी दिनेश गुलिया ने यूपी केसरी अविनायक को हराकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। उन्हें 1 लाख 11 हजार रुपये नकद और ट्रैक्टर पुरस्कार में दिया गया। दंगल का शुभारंभ जेवर के चेयरमैन पहलवान नारायण माहेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, हरियाणा और नेपाल के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दंगल में शुरुआती कुश्तियां 31 हजार रुपये के इनाम के लिए कराई गईं। इनमें क्षेत्रीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसके बाद तीन प्रमुख मुकाबले हुए। पहली कुश्ती में दिनेश गुलिया ने अविनायक को हराया। दूसरी प्रमुख कुश्ती 2 लाख 50 हजार रुपये के इनाम के लिए नेपाल के देवा थापा और हरियाणा केसरी सोनू के बीच हुई। इसमें देवा थापा विजेता रहे। वहीं, तीसरी प्रमुख कुश्ती 1 लाख 11 हजार रुपये के इनाम के लिए हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसके अलावा एक लाख रुपये की इनामी कुश्तियां भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें