फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एओए के चुनाव पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसाइटी में डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के चुनाव पर रोक लगा दी है। निवासियों ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार का कहना है कि पूर्व चुनाव को लेकर मामला उप जिलाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है। निस्तारण होने के बाद ही चुनाव होंगे।
विज्ञापन


सोसाइटी में रहने वाले अनुज सैनी, संजीव शर्मा, आनंद शर्मा और रोहन भगत ने आरोप लगाते हुए कहा कि एओए मनमाने तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने अब सोसाइटी में दोबारा चुनाव कराने का शेड्यूल जारी कर दिया। आरोप है कि एओए ने अपने लोगों के साथ मिलकर इसकी घोषणा कर डाली। इसे लेकर लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने डिप्टी रजिस्ट्रार से इस पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। वर्तमान एओए अध्यक्ष को फोन किया गया लेकिन उनका फोन लगा नहीं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें