फोटो
ग्रेटर नोएडा। सुत्याना गांव में वाहन पार्किंग को लेकर विवाद में एक युवक की बीच बाजार में पाइप से पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में सुत्याना गांव के युवक अंशुल सिंह को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो के अनुसार, एक युवक को बीच सड़क पर पाइप से पीटा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी ने वाहन पार्किंग विवाद को लेकर पीड़ित से मारपीट की थी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो