फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं पर उप लोकायुक्त ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 12 Nov 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में फैली कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतों पर उप लोकायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है। उप लोकायुक्त ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पत्र जारी करते हुए 20 नवंबर तक साक्ष्य सहित विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जलालपुर निवासी संजय यादव ने उप लोकायुक्त को भेजी गई शिकायत में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, विभाग में कई कर्मचारी पिछले दस वर्षों से एक ही पटल (सेक्शन) पर कार्यरत हैं। साथ ही, कहा गया है कि लेवल-3 के डॉक्टरों को अधीक्षक पद से वंचित रखा जा रहा है, जबकि लेवल-1 के डॉक्टरों को कथित सिफारिश या साठगांठ के आधार पर अधीक्षक बनाया जा रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए उप लोकायुक्त ने सीएमओ को सभी बिंदुओं पर तथ्यात्मक और साक्ष्य आधारित रिपोर्ट तैयार कर निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि उप लोकायुक्त की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी आरोपों की पड़ताल कर साक्ष्य सहित विस्तृत आख्या तैयार की जा रही है। निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें