फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले में पांच घंटे रहेंगे डिप्टी सीएम, जानेंगे विकास का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को जिले में पांच घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वेे पार्टी नेताओं से विकास कार्यों के बारे में फीडबैक लेने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


डीएम कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक उपमुख्यमंत्री हेलिकाॅप्टर से सुबह 9.05 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां ट्रॉजिस्ट हॉस्टल के दो ब्लॉकों के निर्माण का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 9.35 बजे मातापुर मलिन बस्ती में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भ्रमण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। यहां से निकलकर 10.10 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। फिर निर्माधीन जिला कारागार का निरीक्षण करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के मुताबिक उपमुख्यमंत्री सुबह 11.05 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 11.50 बजे कलेक्ट्रेट सभागार अधिकारियों के बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंेगे। यहां से दोपहर 1.05 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जाएंगे। जहां से 1.30 बजे अमदहां में बने गो आश्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2 बजे वाराणसी प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें