फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तर बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन लाएगा तेज बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

-29 जुलाई तक लगातार बारिश का येलो अलर्ट

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बारिश का येलो अलर्ट जारी होने के बाद भी शनिवार को दिन भर तेज धूप में लोग तपते रहे। सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही भी नहीं रही ऐसे में शाम के समय ही धूप से राहत मिली। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज बारिश का येलो अलर्ट है ऐसे में आज बारिश की संभावना बन रही है। अगले तीन दिन तक बारिश से मौसम सुहाना बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन से नोएडा और आसपास तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

शनिवार को तेज धूप के साथ गर्मी भी बढ़ गई और पिछले चार दिन से बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। ऐसे में शनिवार को 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आर्दता 61 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि शुक्रवार को आद्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई थी। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 29 जुलाई तक लगातार बारिश का येलो अलर्ट बना हुआ है। ऐसे में बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही शनिवार को नोएडा की हवा बेहतर और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। नोएडा का एक्यूआई 82 ग्रीन जोन में और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 148 येलो जोन में दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 240 ऑरेंज जोन यानि खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जुलाई से होगी तेज बारिश

मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन कोलकाला, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश लेकर आया है। इस डिप्रेशन का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा मानसून ट्रफ रेखा भी दिल्ली के आसपास से जाएगी ऐसे में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में 28 जुलाई से अच्छी बारिश हो सकती है।


तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
27 जुलाई - 34- 26 डिग्री सेल्सियस
28 जुलाई - 33 - 25 डिग्री सेल्सियस
29 जुलाई - 31 - 24 डिग्री सेल्सियस
30 जुलाई - 31 - 24 डिग्री सेल्सियस
31 जुलाई - 32 - 25 डिग्री सेल्सियस
1 अगस्त - 32 - 26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें