फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर पर राशन कम देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव लुहिंगाकला के डिपो होल्डर पर राशन कम देने और रुपये लेने का आरोप लगा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण इसराईल ने बताया कि उसके राशन कार्ड में दस सदस्य हैं। आरोप है कि गांव के डिपो होल्डर ने उससे 100 रुपये लेकर 50 किलो ही राशन दिया है। जब उन्होंने डिपो होल्डर से 100 किलो राशन देने की मांग की तो उसने धमकाकर भगा दिया। इसके अलावा हनीफ, शमशुद्दीन और रफीक ने बताया कि उनके राशन कार्ड में सात-सात सदस्य है। आरोप है कि जब वे गांव के डिपो होल्डर के पास गए तो उसने केवल 50-50 किलो ही अनाज दिया। जब उन्होंने 70 किलो अनाज मांगा तो डिपो होल्डर उन लोगों को भी धमकाकर भगा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि डिपो होल्डर हर माह कभी कम तो कभी देता ही नहीं है। कई बार तो वह पहले ही मशीन में अंगूठा लगवा लेता है, जब राशन मांगते हैं तो भगा देता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उनके सभी राशन कार्ड डिपो होल्डर के पास रखे हुऐ हैं। जब राशन कार्ड मांगते हैं तो कहते हैं कि अभी बने नहीं है। वहीं, गांव लुहिंगाकलां निवासी डिपो होल्डर शौकत ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह सभी लोगों को पूरा राशन बांट रहा है।
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
फूड एंड सप्लाई के इंस्पेक्टर नासिर खान ने कहा कि लोगों की ओर से उनको कोई शिकायत नहीं मिली है। मीडिया में आई खबरों पर ही वह मामले की जांच करेंगे। अगर राशन बांटने में कोई गड़बड़ी पाई गई तो डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें