फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: असंतोषजनक प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम डैशबोर्ड, विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों, सीएमआईएस पोर्टल, विकसित उत्तर प्रदेश अभियान तथा फैमिली आईडी योजना की स्थिति की समीक्षा की गई। असंतोष प्रदर्शन वाले विभागों के अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा, जिन विभागों की डैशबोर्ड रैंकिंग संतोषजनक नहीं है, वे तुरंत सुधार करें और अपनी योजनाओं की प्रगति नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि सीएम डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग सीधे शासन स्तर से होती है, इसलिए सभी अधिकारी केवल शुद्ध, त्रुटिरहित एवं सत्यापित आंकड़े ही अपलोड करें। बैठक में ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, जिला पूर्ति, पशुपालन और समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। फैमिली आईडी योजना पर चर्चा की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, उपयुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कुमुद चौधरी समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें