फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा 3 और 4 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले में सांसद व विधायक खेलकूद प्रतियोगिता 3 से 4 नवंबर को होगी। इसमें आठ खेलों में मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को जेवर विधानसभा के रबूपुरा ग्राम सभा और 4 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता होगी। एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें पुरुष वर्ग में सब-जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग, में मुकाबले होंगे। वहीं, महिला वर्ग में जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। विधायक खेल स्पर्धा में इच्छुक खिलाड़ी युवा साथी पोर्टल या yuvasathi.in और सांसद खेल स्पर्धा के लिए sansadkhelmahotsav.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें