फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 72 दिन से लापता युवक राजेश की तलाश के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लापता युवक राजेश की तलाश की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व अन्य। आयो
विज्ञापन
भिवानी। 72 दिनों से लापता युवक राजेश का सुराग न मिलने पर सोमवार को उसके परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली और लघु सचिवालय पहुंचकर धरना दिया। इसके बाद भिवानी पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक मांगपत्र उनके कार्यालय प्रतिनिधि को सौंपा गया जिसमें राजेश को जल्द ढूंढने और पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

राजेश की बहन उषा ने बताया कि 29 जून को उनका भाई गांव बामला टोल स्थित नंद गार्डन स्विमिंग पूल में नहाने गया था जिसके बाद से वह लापता है। 72 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने बताया कि परिजन पुलिस, एसपी, डीसी, मुख्यमंत्री, एससी आयोग और महिला आयोग तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उषा का आरोप है कि पुलिस ने शुरू से ही इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके कारण परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।
प्रदर्शन में शामिल सामाजिक संगठनों और परिजनों ने मांग की कि राजेश को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक राजेश का पता नहीं चलेगा वे संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें