फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लावारिस व घायल गोवंश के लिए स्थायी रेस्क्यू सेंटर की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेव एनिमल टीम के नेतृत्व में डाढ़ा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों और गो-सेवक दल ने घायल और लावारिस गोवंश के लिए स्थायी रेस्क्यू सेंटर की व्यवस्था और सुरक्षा की मांग को लेकर प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भी भाग लेकर गो-सेवा के प्रति समर्थन जताया।
विज्ञापन

गो-सेवक राजीव ने बताया कि लंबे समय से सड़कों पर घूम रहे घायल व लावारिस गोवंश के लिए रेस्क्यू सेंटर की मांग की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने दो सप्ताह के भीतर समस्या का निपटान करने का आश्वासन दिया है। राजीव ने कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और बड़े रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें