ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में सात फीसदी आबादी भूखंडों का ड्रॉ आयोजित किया गया। गुनपुरा में 173.23 हेक्टेयर अधिग्रहित भूमि के आधार पर काश्तकारों के भूखंड नंबर निर्धारित किए गए। दोपहर में संपन्न ड्रॉ के बाद भूखंड नंबर सार्वजनिक कर दिए गए। ओएसडी शैलेंद्र सिंह की निगरानी में हुए इस ड्रॉ के बाद अब प्राधिकरण काश्तकारों को आवंटन पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ब्यूरो