फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। तहसील दादरी में किसानों व गरीबों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार, अत्याचार, शोषण एवं दुर्व्यवहार के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा 7 अगस्त को हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन


करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर की तहसील दादरी में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार शोषण अत्याचार एवं अधिकारियों के दुर्व्यवहार से किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। अधिकारियों के भ्रष्टाचार व शोषण के विरोध में 7 अगस्त को क्रांतिकारी शहीद राव उमराव भाटी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जीटी रोड से होते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता तहसील पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें