फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के फीस रेगुलेशन बिल से बौखलाई आप : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को आप नेताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में आप ने शिक्षा के नाम पर सिर्फ राजनीतिक दिखावा किया। निजी स्कूलों की मनमानी पर कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाया। भाजपा सरकार की ओर से स्कूल फीस रेगुलेशन बिल लाने के बाद आप नेताओं की बौखलाहट साफ झलक रही है।
विज्ञापन

आतिशी दस वर्षों से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी रहीं हैं। पहले आठ साल शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की असांविधानिक सहयोगी व बाद के दो साल स्वयं शिक्षा मंत्री बनने पर भी उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर कोई कानूनी नियंत्रण लागू नहीं किया। आज आतिशी और आप नेता जितने सुझाव और संशोधन भाजपा सरकार के स्कूल फीस रेगुलेशन बिल पर दे रहे हैं यदि वे इस मुद्दे को लेकर वास्तव में गंभीर होते तो अपने कार्यकाल में ही इस पर कोई कानूनी मसौदा लाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें