फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग पंडाल लगाकर किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/नगीना। शहजहांपुर-रेवाड़ी बॉर्डर पर जिले के किसानों ने आजाद खान कंकर खेड़ी व मुबारिक अटेरना के नेतृत्व में किसान आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान सभी ने अपना अलग पंडाल लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि मेवाती किसानों के संघर्ष की बदौलत आए दिन शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर पर बढ़ोतरी हो रही है। देश के किसान जाग चुके है अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर है। अगर सरकार नहीं झुकती है, तो किसान आंदोलन चलता ही रहेगा। दिल्ली के रास्ते चारों तरफ से बंद हो जाएंगे। शीतलहर में भी किसानों का हौसला कम नहीं हुआ है। कई राज्यों के किसान रोजाना यहां आकर आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं।
फरोजपुर झिरका के जल योद्धा हाजी इब्राहिम बघौला ने कहा कि हर किसी को अपनी कीमत तय करने का अधिकार है और किसान भी यही चाहता है कि किसानों को एमएसपी मिले। तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है, तो वे सड़कों पर बैठे रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान ने बताया कि प्याज पर एमएसपी होती, तो आज मंडियों में नहीं सड़ती। इस मौके पर किसान नेता रमजान चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें