नोएडा। मोरना स्थित कंपोजिट स्कूल की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। इस स्कूल में 800 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। पुरानी बिल्डिंग की खराब स्थिति के कारण अभी प्राथमिक और जूनियर विंग की कक्षाएं एक ही जगह चल रही हैं। इससे छात्रों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान भवन गिरने का खतरा बना रहता था। इस वजह से स्कूल प्रशासन लंबे समय से नई बिल्डिंग बनाने की मांग करता आ रहा था। शिक्षा विभाग ने मांग को गंभीरता से लेते हुए पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। प्रिंसिपल शांति पांडेय ने बताया कि जर्जर भवन तोड़ने का काम शुरू हो गया है। इस बीच, एक एनजीओ ने स्कूल के लिए नई बिल्डिंग निर्माण में रुचि दिखाई है और इस संबंध में बातचीत जारी है। ब्यूरो