फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 करोड़ की जमीन पर 27 अवैध फार्म हाउस ढहाए

विज्ञापन
फार्म हाउस को किया गया ध्वस्त।
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण ने शनिवार को यमुना के डूब क्षेत्र में 27 अवैध फार्म हाउसों को ढहा दिया। करीब 60 करोड़ की 1.5 लाख वर्गमीटर जमीन पर कार्रवाई हुई। डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउस के खिलाफ यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले 77 फार्म हाउस पहले ही गिराए जा चुके हैं। प्राधिकरण की ओर से एक दिन पहले ही फार्म हाउसों के बाहर बतौर नोटिस सार्वजनिक सूचना चस्पा की गई थी।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की ओर से नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत स्थित यमुना एवं हिंडन के डूब क्षेत्र में हो रहे अंधाधुंध अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने और भूमाफिया के खिलाफ संयुक्त अभियान के रूप में कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को सुबह 9 बजे सेक्टर-135 स्थित यमुना के डूब क्षेत्र की करीब 1.5 लाख वर्गमीटर जमीन पर बने 27 फार्म हाउसों को ध्वस्त किया गया। यहां वर्क सर्किल-9, भूलेख विभाग, सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण तोड़े गए। पूरी कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के 150 छोटे-बड़े कर्मचारी, 5 बुलडोजर और 3 डंपर का इस्तेमाल किया गया। सीईओ की ओर से जन सामान्य को आगाह किया गया है कि वे नदियों के डूब क्षेत्र व नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों व फार्म हाउसों के कारोबार में लिप्त भूमाफिया के चंगुल में न फंसें। डूब क्षेत्र में कोई भी निर्माण पूरी तरह से अवैध है।
लिहाजा, इस तरह संपत्ति की खरीद-बिक्री कोई न करे। साथ ही, उन्होंने ऐसे अवैध प्लॉट व कॉलोनी में लिप्त भूमाफिया व आपराधिक तत्वों को सचेत किया है कि प्राधिकरण ऐसे किसी भी निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त करेगा। साथ ही, आपराधिक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें