फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग

Fri, 07 Nov 2025 01:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड जन विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने वाहनों में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार और अन्य कार्यक्रमों में निर्धारित ध्वनि मानकों की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाया है। इस गंभीर समस्या के विरोध में, संगठन ने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने अवगत कराया कि उत्तराखंड में ध्वनि प्रदूषण की अधिकतम सीमा आवासीय और शांत क्षेत्र में 50 से 55 डेसीबल और रात्रि में 40 से 45 डेसिबल निर्धारित है। लेकिन इन मानकों की निरंतर अवहेलना हो रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्रवाई के नाम पर कभी-कभी सिर्फ वाहन स्वामियों का चालान किया जाता है, जबकि कार्रवाई वाहन को किराए में लेकर अपना प्रचार करने वाली संस्था और व्यक्ति पर होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, यतेंद्र थपलियाल, सुजीत सिंह, कुंवर सिंह, चंदन सिंह राणा, सूरजमणि सेमवाल, मोहित राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें