फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटियों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में 12 साल की बच्ची के साथ हुई घटना के बाद नोएडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) आगे आई है और हाई राइज सोसाइटी में सुरक्षा बढ़ाने पर बात की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि हमें पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है और हम बच्ची के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसके साथ ही अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाना सही नहीं है, क्योंकि सोसाइटी में काम एनबीसीसी कर रही है। एफआईआर गलत दिशा में जा रही है और वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटका रही है। निखिल ने कहा कि हालांकि इस तरह की घटना होनी नहीं चाहिए थी क्योंकि ऐसी घटना हाईराइज सोसाइटी में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर करती है। हमें अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वह आवश्यक सुधारात्मक उपाय करें, जवाबदेही बढ़ाएं और समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें